रामनगर में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर 

Share News

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रामनगर। हल्द्वानी रोड पर कंचनपुर छोई के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक ओवरटेक के प्रयास में कार से टकराई थी।

रामनगर की लोनिवि कॉलोनी के रहने वाला जीतू चौधरी (23 वर्ष) और प्रदीप मेहरा निवासी ओखलढूंगा कालाढूंगी के एक रिसॉर्ट में काम करते थे। शुक्रवार की देर रात कंचनपुर छोई के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां सरकारी डॉक्टरों ने जीतू चौधरी को मृत घोषित कर दिया।

जीतू के पिता लोनिवि में कार्यरत है। गंभीर रूप से घायल प्रदीप मेहरा को इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे का कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक जीतू चौधरी अविवाहित था।

 

#uttrakhand #nainital #Ramnagar


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *