


एनडीपीएस के मामलों में पूर्व में भी जेल जा चुके हैं दोनों अभियुक्त
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 103 ग्राम स्मैक बरामद हुए है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने अमरजीत सिंह तथा सुखदेव सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासीगण ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर को रुद्रपुर काशीपुर हाईवे के किनारे सर्विस लेन पर बालाजी अपार्टमेंट को जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया। दोनों अर्टिगा कार UK06BN7474 में सवार थे और उनके कब्जे से 103.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी।
पुलिस के अनुसार दोनों पिछले काफी समय से अवैध स्मैक की तस्करी में लिप्त थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत दर्ज किया गया है। बरामद स्मैक का मूल्य लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

