एक दिन की सीएमओ बनीं 11वीं की छात्रा अनन्या

Share News

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हुआ आयोजन

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ऊधम सिंह नगर जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने राजकीय इंटर कॉलेज, बागवाला की छात्रा अनन्या कुमारी को एक दिन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी का दायित्व सौंपा। इस दौरान छात्रा ने सीएमओ के कार्यों को जाना, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी ली।

शनिवार को हुए कार्यक्रम में जिले की 40 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें से तीन छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस दौरान वन दरोगा पद पर चयनित विशाखा दिवाकर ने अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि माता-पिता के असामयिक निधन के बावजूद उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त की। अपनी प्रेरक कहानी सुनाते समय वे भावुक हो गईं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बालिकाओं के अधिकारों, संरक्षण तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि आज की बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत लिंग परीक्षण जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सरकार द्वारा एक योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

वहां पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, बिंदुवासिनी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदिनी तोमर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी, रवि प्रजापति, भैरवदत्त पांडे, हिमांशु मुश्योंनी, निधि शर्मा, प्रदीप मेहर आदि मौजूद रहे।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *