अल्मोड़ा: सोमेश्वर के मनान में नदी में डूबने से 20 साल के युवक की मौत

Share News

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले से सोमेश्वर क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। मनान के पास नदी में नहाने गया एक 20 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। उसे अचेत हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को युवक नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी के भंवर में फंस गया और डूबने लगा। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जब युवक को डूबते देखा, तो तुरंत उसे बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने युवक को तत्काल एक निजी वाहन के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान गोकुल नेगी (20 वर्ष), पुत्र हेम सिंह के रूप में हुई है। वह अल्मोड़ा जिले के ही ग्राम उटिया, थाना धौलछीना का रहने वाला था।

सूचना पर सोमेश्वर पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *