रुद्रपुर में लिफ्ट देकर चलती कार में युवती से दुष्कर्म

Share News

पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कार भी बरामद

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम पर जा रही युवती को दो युवकों ने कार में लिफ्ट दी और फिर चलती कार में युवती से दुष्कर्म किया गया। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। पुलिस दूसरे अभियुक्त की तलाश कर रही है।

ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। 25 जनवरी की सुबह 5:30 बजे वह अपने घर से  फैक्ट्री जा रही थी। आवास विकास शिव मन्दिर के पास काफी देर तक टैम्पो का इंतजार करने पर भी टैम्पो नही मिलने के कारण वह पैदल रविदास मन्दिर से अटरिया रोड को जा रही थी। रास्ते में हुंडई औरा कार संख्या-UK06TA8429 मे बैठे दो लड़को ने खुद को सिडकुल में छोड़ देने के आश्वासन पर उसे अपनी कार में बैठा दिया और सिडकुल की ओर ले गये। सिडकुल में ही इधर-उधर घुमाने लगे। उसने विरोध किया तो उसमें से एक व्यक्ति सामान निकालने के बहाने चलती गाड़ी से पिछली सीट पर आकर बगल में बैठ गया। इसके बाद आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म के बाद सिडकुल में छोड़ दिया।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश की गयी। मंगलवार को अभियुक्त राहुल दास निवासी आदर्श कालोनी रुद्रपुर और मूल निवासी ग्राम गबिया सराई, चौकी रामनगर, थाना माधोटाण्डा, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश को कंचन तारा होटल के पास घटना में प्रयुक्त औरा कार के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर बरामद कार से जिला फौरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य एकत्र किये जा रहे है। अन्य सहयोगी अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं । अभियुक्त को

पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त

के समक्ष पेश किया जा रहा हैं ।

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *