मौर्य अकादमी और एमिनिटी अकादमी के बीच होगा फाइनल मुकाबला 

Share News

अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबले

शतकीय पारी खेलने वाले मयंक मुंडेला

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर की ओर से जिले में चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मौर्य अकादमी और एमिनिटी अकादमी के बीच खेला जाएगा।सुपर लीग मुकाबले में मौर्य अकैडमी ने रूद्र लायंस क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

सोमवार को खेले गए मुकाबले में रुद्र लायंस के कप्तान अभिमन्यु कांडपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 45 ओवरों के खेल में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाएं।  कप्तान अभिमन्यु कांडपाल ने 62 अभिनव बघेल ने 69 अरनव त्यागी ने 49 का योगदान अपनी टीम को दिया। मौर्य क्रिकेट अकादमी की तरफ से संस्कार श्रीवास्तव ने 4 मोहम्मद कैफ और वंश सक्सेना ने 3-3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौर्य क्रिकेट अकादमी की टीम शुरुआत में ही 10 रनो पर दो विकेट गिरने के बाद कप्तान मयंक मुडिला के शानदार नाबाद 106 रनों की पारी से मौर्य क्रिकेट अकादमी ने मैच जीत लिया। वंश सक्सेना ने 63 और लक्ष्य मिश्रा ने 42 रनों का महत्वपूर्ण योगदान अपनी टीम को दिया। रुद्र लायंस की तरफ से भानु बघेल ने दो और नैतिक भट्ट और आदित्य ने एक-एक विकेट लिए। मैच के मैन ऑफ द मैच मयंक मुडिला रहे। मैच के अंपायर राजेंद्र कुमार और जेपी सिंह रहे।इस अवसर पर बलवंत सिंह, आफताब आलम, गौरव तिवारी ,तरुण सकलानी तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे

सुपर लीग में काशीपुर ज़ोन में मैच अमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी व छावनी क्रिकेट अकादमी के मध्य खेल गया। टॉस जीतकर छावनी ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर्स में अपने सभी विकेट्स के नुकसान पर 179 रन बनाए। जिसमें आदित्य साह ने 71 व सिद्धार्थ नारायण ने 33 रनों का योगदान दिया व छावनी की ओर से अजय, विशाल गिरी व कार्तिक शर्मा ने 2-2 विकेट्स लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छावनी अकादमी की टीम मात्र 127 रनों पर ढेर हो गई। छावनी की ओर से अर्शील ने 32 व अनमोल शर्मा ने अपनी टीम को 31 रनों के योगदान दिया। अमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमी की ओर से रणवीर ने 3 व निदिश पचौरी ने 2 विकेट्स लिए। इसी के साथ अमेनिटी मदनलाल क्रिकेट अकादमीने यह मैच 52 रनों से जीत लिया। इस अवसर पर मोहम्मद कादिर खान, नमन ग्रेवाल, मोहम्मद नवाज, अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

आयोजक समिति ने बताया है कि मंगलवार को मौर्य क्रिकेट अकादमी और एमेनिटी स्पोर्ट्स अकादमी के मध्य  फाइनल मैच खेला जाएगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *