रुद्रपुर में फ्लाईओवर के नीचे मरा मिला व्यक्ति, शिनाख्त नहीं

Share News

42 साल बताई जा रही मृतक की उम्र

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के बारे में जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है।

मंगलवार की सुबह राहगीरों ने काशीपुर हाईवे स्थित फ्लाईओवर के नीचे एक शव पड़ा देखा। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। काफी कोशिशों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण अत्यधिक नशे का सेवन होना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष की है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *