सीएम धामी आज करेंगे उधमसिंहनगर कार्निवाल सरस आजीविका मेले का शुभारंभ

Share News

डीएम ने विधायक और अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर परखी तैयारियां

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। शहर के गांधी पार्क में 14 से 23 फरवरी तक उधमसिंहनगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 आयोजित होने जा रहा है। शनिवार को सरस मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

शुक्रवार को सरस मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा व अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शनिवार को सरस आजीविका मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 4 बजे जनपद प्रभारी एवं ग्राम विकास, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, महापौर विकास शर्मा, क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति में करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि पहले दिन प्रथम दिन सरस मेले के शुभारम्भ के बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही हिमनांद बैण्ड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल द्वारा शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी। उन्होंने मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहां पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता लोनिवि गजेन्द्र सिंह, विद्युत उमाकांत चतुर्वेदी, लघु सिंचाई सुशील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी असित आनंद आदि मौजूद थे।

 


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *