
दुकान में लहुलुहान मिला कारोबारी, सीसीटीवी कैमरे थे बंद
न्यूज एंड नाॅक ब्यूरो, रुद्रपुर। एक जूता कारोबारी संदिग्ध परिस्थितियों में सिर पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्रया इसे आत्महत्या की कोशिश मान रही है।
जनकारी के अनुसार ध्रुव चावला की सिविल लाइन रोड पर पार्टनरशिप में “शू विला” नाम से जूतों की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात उसका पार्टनर दुकान से चला गया था और वह दुकान पर अकेला था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो मां एकता ने उसे फोन किया था। बताया जा रहा है कि ध्रुव ने जल्द घर आने की बात कही थी। रात करीब सवा दस बजे मां के दोबारा फोन करने पर काॅल रिसीव नही हुई थी। इस पर मां ने ध्रुव के पार्टनर हरजिंदर को फोन किया। पौने 11 बजे हरजिंदर दुकान पहुंचा ता धु्रव गोदाम में खून से लथपथ अचेत पड़ा था। उसके सिर पर गोली लगी थी। उसे परिजन पहले रूद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए और फिर गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और फाॅरेसिंक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। एसएसआई केसी आर्या ने मामले में आम्र्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।


