

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दूरदर्शी नेतृत्व है खनन व्यवस्था में सुधार की वजह
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर।
खनन प्रशासन में पारदर्शिता, ईमानदारी और प्रभावी सुधारों के लिए उत्तराखंड के खनन निदेशक राजपाल लेघा को प्रतिष्ठित “India’s Honest Independence Honour” से सम्मानित किया गया है। उद्योगपति हरीश मुंजाल ने इस सम्मान को पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है।
उन्होंने कहा कि लेघा के नेतृत्व में उत्तराखंड की खनन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं, जिसने प्रदेश को खनन सुधार और नियंत्रण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा किया है।
उन्होंने कहा कि नई खनन नीति के प्रभाव से जहाँ एक ओर राज्य के राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वहीं अवैध खनन पर भी प्रभावी रोक लगाई गई है। यह परिवर्तन उत्तराखंड में पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आया है।
इस सकारात्मक परिवर्तन के पीछे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दूरदर्शी नेतृत्व और ईमानदार शासन की प्रतिबद्धता भी महत्वपूर्ण रही है। मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में सरकार ने सदैव जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए ऐसी नीतियाँ लागू की हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
उत्तराखंड के इन प्रयासों को केंद्र सरकार द्वारा भी सराहा गया है और राज्य को 200 करोड़ करोड़ की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया है। कहा कि यह उपलब्धि उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और जनहितकारी नीतियों की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण है।


