पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: काशीपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत 04 बड़े अपराधी गिरफ्तार

Share News

जमीन धोखाधड़ी और मारपीट में शामिल था गिरोह

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।  आईटीआई (ITI) थाना पुलिस ने लोक व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक गिरोह के 04 सक्रिय सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों पर आरोप है कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर आम जनता के साथ मारपीट करते थे और लोगों को डरा-धमका कर जमीनों की फर्जी बिक्री दिखाते थे। इस अवैध तरीके से गिरोह के सदस्य भारी आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष चौहान उर्फ पटवारी निवासी वैशाली कॉलोनी, काशीपुर, अमरजीत सिंह, निवासी ग्राम खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर, गुरुप्रेम सिंह निवासी पटेलनगर, काशीपुर और कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी वार्ड नं० 17, काशीपुर शामिल हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी प्रकार का संगठित अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों और उनके गिरोहों के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *