9 साल से कर रहा था युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Share News

पुलिस ने अदालत के आदेश पर दर्ज किया था मुकदमा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। पुलिस ने युवती को शादी का झांसा देकर 9 साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रामपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था।

अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने कहा था कि आरोपी सूरज पाल उर्फ संतोष निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया, जिला रामपुर, यूपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। आरोपी वर्ष 2017 से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया था। अदालत ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के आदेश दिए थे।

पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सूरज को ग्राम लखीमपुर (रामपुर) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई  नेहा ध्यानी,  हे0कानि0 अनिल कुमार शामिल रहे।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *