बिग ब्रेकिंग: गदरपुर में भारत-नेपाल मैत्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

एक माह की बच्ची समेत 9 यात्री घायल, हरिद्वार से नेपाल जा रही थी बस

न्यूज एंड नॉक डेस्क, गदरपुर। हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की एक बस बुधवार की तड़के बाईपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 65 यात्री सवार थे। इस घटना में एक माह की मासूम बच्ची सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 2:00 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बारिश के बीच चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खाली खेत में जाकर पलट गई। बस पलटने पर वहां चीख पुकार मच गई। बस में चालक दल के तीन सदस्यों के अलावा नेपाल के डांग जिले के रहने वाले 65 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही पुलिस की 112 और एंबुलेंस 108 सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों में एक माह की बच्ची नव्या भी शामिल है। दो घायल जया भूट्टा पत्नी नीना भूट्टा उम्र 40 वर्ष निवासी काठमाण्डू, नेपाल और धनश्री नेपाल पत्नी नामालूम उम्र 36 वर्ष को प्राथमिक उपचार के हायर सैन्टर रूद्रपुर रैफर किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement