रुद्रपुर के विकास मॉडल के मुरीद हुए शहरी विकास मंत्री कैडा

महापौर के विजन और कार्यशैली की जमकर की सराहना

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपने प्रथम जिला मुख्यालय भ्रमण के दौरान नगर के महापौर विकास शर्मा के कार्यकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कैबिनेट मंत्री ने शहर के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद कहा कि महापौर ने अल्प समय में रुद्रपुर की तस्वीर बदलने का जो बीड़ा उठाया है, वह पूरे प्रदेश के स्थानीय निकायों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है।

रविवार को निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वेंडिंग जोन को विकास की आधुनिक सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि पटरी व्यवसायियों को स्थाई रोजगार देकर और शहर को जाम मुक्त कर महापौर ने शहरी प्रबंधन का बेहतरीन तालमेल पेश किया है। इसके अलावा त्रिशूल चौक पर स्थापित भव्य कलाकृति को देख मंत्री अभिभूत हुए। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा ने शहर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ सनातन संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है।

किच्छा रोड स्थित पार्क का जिक्र करते हुए मंत्री ने इसे क्रांतिकारी उपलब्धि बताया। मंत्री कैड़ा ने न केवल राजनीतिक नेतृत्व बल्कि प्रशासनिक सक्रियता की भी सराहना की। उन्होंने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे द्वारा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग को विजनरी नेतृत्व के लिए एक कुशल सहयोग बताया।

कैबिनेट मंत्री ने महापौर विकास शर्मा को आश्वस्त किया कि रुद्रपुर के विकास रथ को रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने वादा किया कि आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए शहरी विकास मंत्रालय हर संभव वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement