सीएम धामी के जन्मदिन पर भाजपा नेता अमित नारंग ने बांटे फलदार पौधे

– बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो

रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में पौधे रोपित व वितरित किए गए। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर नंबर 1 में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान फलदार पौधों का वितरण कर मुख्यमंत्री धामी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और आगे भी विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने ग्रामीणों से रोपे गए पौधों की देखभाल करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगजीत सिंह, बूथ अध्यक्ष अरविंद मंडल, उप प्रधान गौरंग सरकार, वीना सरकार, ओरू मंडल, ममता मंडल, दिव्या मंडल, अर्पिता मंडल, जमुना ढाली, गोपाल मंडल, तापस वैध, सूरज मिस्त्री और गुरविंदर सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement