लो विजिबिलिटी के चलते दूसरी फ्लाइट रद्द
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। तराई में कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। कोहरे के चलते पंंतनगर एयरपोर्ट में दृश्यता कम होने की वजह से इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से आने वाली पहली फ्लाइट साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची थी। शाम चार बजे पंंतनगर आने वाली दूसरी फ्लाइट रद्द कर दी गई।
मंगलवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 500 मीटर थी। विजिबिलिटी बढ़ने पर इंडिगो की पहली उड़ान 6ई-7324 साढ़े तीन घंटे की देरी से पंतनगर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद विजिबिलिटी लो होने की वजह से दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156 को रद्द कर दिया गया।
एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि विजिबिलिटी बढ़ने पर पहली उड़ान को दिल्ली से साढ़े तीन घंटे देरी से संचालन की अनुमति दी गई थी। दूसरी उड़ान को रद्द कर दिया गया।

