रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा को मानहानि का नोटिस 

लिखित में माफी मांगने की केपी गंगवार ने की मांग

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित भूखंड पर हुए बवाल मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में एक पक्ष के केपी गंगवार ने विधायक शिव अरोड़ा को मानहानि का नोटिस भेजा है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि या तो विधायक लिखित में माफी मांगे नहीं तो मानहानि का दूसरा मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

लीगल नोटिस में कहा गया है कि 21 दिसंबर 2025 को विधायक शिव अरोड़ा ने सैकड़ो लोगों के साथ जाकर केपी गंगवार के भूखंड एवं चंद्र देव मंदिर के नीचे बने कमरे पर जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास किया। भाईचारा एकता मंच की सचिव काजल गंगवार के साथ बुरी तरह से मारपीट कराई। इसके साथ ही मंदिर में रहने वाले पुजारी के साथ भी मारपीट की गई।  विधायक ने सार्वजनिक रूप से के पी गंगवार के विरुद्ध अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल किया गया जो तमाम समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ।

इस घटना से जहां एक ओर न्यायालय के आदेश की अवमानना हुई वही के पी गंगवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी धूमिल किया गया है। पूरे मामले की लिखित में शिकायत पूर्व से ही की जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement