पीड़िता के पड़ोस में किराए पर रहता है आरोपी
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में मानसिक रुप से बीमार लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
ट्रांजिट कैंप थाने में क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराए केस में कहा था कि उनके घर के पीछे की गली में रहने वाला अमित कुमार कुछ समय से उसकी 13 साल की मानसिक रूप से बीमार बेटी का पीछा कर रहा था। 30 दिसंबर को आरोपी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने किराये के कमरे में ले गया था। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे। यह घटना उसके बेटे ने देखी थी।
एसएचओ मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी अमित के खिलाफ धारा- 115(2),137(2) ,65(1) भारतीय न्याय संहिता व 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को अभियुक्त अमित कुमार निवासी ग्राम म्याऊं, थाना अलापुर, जिला बदायूं, उप्र और हाल निवासी आजादनगर को उसके किराए के कमरे से गिरफ्तार किया गया।

