फिटनेस का विशेष ख्याल रखते हैं मणिकांत मिश्रा
अभिनेता ने भी रात में खाना न खाने की बताई बात
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उधमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की फिटनेस की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे भी फिटनेस पर ध्यान देते हैं और रात का खाना नहीं खाते हैं।
रुद्रपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे मनोज ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात की। करीब दो घंटे की मुलाकात में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसमें सिनेमा, समाज, अनुशासन और फिटनेस शामिल थे। दोनों ने अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा की फिटनेस की तारीफ की और फिटनेस को जरूरी बताया। उन्होंने खुद भी कहा कि वे फिटनेस पर ध्यान देते हैं और रात को खाना खाने से बचते हैं। एसएसपी ने मनोज को बताया कि वे अनाज बेहद कम खाते हैं। फल और पेय पदार्थ का सेवन करते हैं।
एसएसपी मिश्रा ने बताया कि मनोज बाजपेयी से बातचीत सकारात्मक रही। अभिनेता ने अपनी फिटनेस पर विशेष जोर की बात बताई थी। कई विषयों पर चर्चा की गई थी।

