हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर में ज्योति अधिकारी पर केस दर्ज

Share News

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दी तहरीर

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। विवादित टिप्पणी के मामले में कानूनी पचड़े में फंसी हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। हल्द्वानी के बाद अब रुद्रपुर में भी ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मुकदमा भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष ने दर्ज कराया है। हालांकि ज्योति न्यायिक हिरासत में जेल में है।

कोतवाली में दी तहरीर में ममता त्रिपाठी निवासी-एन०वी०, किच्छा रोड, बगवाड़ा ने कहा है कि वह उत्तराखण्ड की स्थानीय संस्कृति एवं भगवान तथा देवी देवताओं का अत्यन्त सम्मान करती है। उत्तराखण्ड राज्य की नारी शक्ति के प्रति आदर एवं सदभाव रखती हैं। उनको सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहे विभिन्न वीडियो के माध्यम से जानकारी में आया कि ज्योति अधिकारी निवासी हरिपुर लालमणी, किशनपुर घुडदौडा, हल्द्वानी  द्वारा पब्लिक प्लेस पर एक दराती को लहराते हुए उत्तराखण्ड की महिलाओं, संस्कृक्ति एवं उत्तराखण्ड के देवी देवताओं पर बेहद अपमानजनक कथन, टिप्पणी एवं भद्दी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। ज्योति अधिकारी द्वारा यह कहा जा रहा है कि कुमायूँ की गहिलाओं में धार भी नहीं है, क्योंकि अब रह नहीं गयी है इनमें। कुमायूँ की औरतें तो कौथिकों में नाच रही हैं। जैसा हमारा फर्जी देवता हो गया है इनके अन्दर आने वाला, वैसे ही वह भी फर्जी औरते हो गयी है। वे जूते चप्पल पहनके भीड़ में नाचे जा रही हैं पता नहीं अगल-बगल में बैठने वाला कौन है क्या है।  ज्योति अधिकारी ने खुले आम पब्लिक प्लेस में दराती लहराते हुए अपने इस कथन एवं कृत्य से उत्तराखण्ड की स्थानीय सरकृति उत्तराखण्ड के प्राचीन हिन्दू भगवान, देवी देवताओं का घोर अपमान किया है। उत्तराखण्ड की कुमायूँ, की महिलाओं का घनघोर अपमान किया है। इससे वह अत्यन्त आहत है। पुलिस ने ज्योति पर केस दर्ज किया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *