अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार हादसे में घायल

Share News

हरदोई के कछौना थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना

न्यूज एंड नाॅक ब्यूरो, लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने दूरभाष पर उनके साथियों से घटना और मनोज के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

शुक्रवार की सुबह रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार कार से दो अन्य खिलाड़ियों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। वे चालक के बगल वाली सीट पर बैठे थे। कछौना कोतवाली क्षेत्र के रेसों गांव के पास उनकी कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से कार को बचाने के चक्कर में चालक नियं़त्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पाइप से टकरा गई। हादसे में घायल मनोज सरकार के बाएं पैर में चोट अधिक आ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया और वहां से प्राथमिक इलाज के बाद उनको लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आयोजित प्रशिक्षण के लिए जा रहे थे। बतायाजा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *