काशीपुर में 40 लाख की प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद

Share News

पराल के नीचे छिपाई गई थी दवाएं, अज्ञात पर केस दर्ज

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, काशीपुर। आईटीआई कोतवाली पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर ने संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीले इंजैक्शन, कैप्सूल व दवाओं का जखीरा बरामद किया है। ये दवाइयां पराल के नीचे छिपाई गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मंगलवार को आईटीआई कोतवाली के प्रभारी कुन्दन रौतेला और वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार की अगुवाई में संयुक्त टीम ने दडियाल फ्लाई ओवर के पास, बाजपुर रोड पर नेशनल हाईवे के किनारे पराल के नीचे प्लास्टिक की काली पन्नी के नीचे छिपाकर रखी प्रतिबंधित दवाओं की पेटियां पकड़ी। गत्ते की 17 पेटियो में  NRx Buprenorphine Injection IP 0.3 mg/ml, B.I. NORPHINE, 2.0 ml Ampoule के 12250 इंजेक्शन,  Spasmo Capsules 49,920,  SPASMORE Capsules 64560, PROXIOHM-SPAS Capsules 51360 व OHMS ALPHA 0.5 Tablets 1,74,000 रखी थी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ धारा 8/22 NDPS ACT में केस दर्ज किया गया है। बरामद माल के सम्बन्ध मे अज्ञात अभियुक्तों के बारे मे गहनता से जाँच की जा रही है।

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *