Big Breking: स्कूल बस और बाइक में भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

Share News

प्रतापपुर में हुआ हादसा, एक गांव के रहने वाले थे मृतक

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, नानकमत्ता

मृतकों के फाइल फोटो

क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी स्कूल की बस और बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और उनकी मौत से गांव में मातम पसरा है।

शुक्रवार को प्रतापपुर वार्ड नंबर सात निवासी देवेंद्र सिंह राणा(27),  राजेश सिंह राणा(35), राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला(27) झनकट से बाइक पर घर लौट रहे थे। अपराह्न सवा चार बजे प्रतापपुर नंबर 9 में नानकमत्ता से बच्चों को घर छोड़ने आ रही एक निजी स्कूल की बस से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 और निजी वाहनों से घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उप जिला चिकित्सालय पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। तीनों राजमिस्त्री और दिहाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *