
एक अभियुक्त ने गिरफ्तारी से डर से खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। सरस मेले से घर लौट रही विवाहिता से गैंगरेप मामले में पुलिस ने देवर सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एक अभियुक्त जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के तीनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना में देवर की लिप्तता भी थी।
24 फरवरी को एक वार्ड की रहने वाली महिला ने कोतवाली में खुद के साथ तीन लड़कों द्वारा तमंचे के बल पर अपहरण कर गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने कहा था कि वह 22 फरवरी को अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी। रात लगभग 09 बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो मोटरसाइकिलों से आए थे। आरोप था कि पीड़िता को ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दो युवकों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना का वीडियो भी बनाया गया।
पुलिस की छानबीन में सामने आया कि देवर करन उसे पैदल-पैदल मोदी मैदान पर ले गया था, जहां पर उसने पहले से मौजूद राजा रस्तोगी विशाल व चाइना से मुलाकात की और चाइना से बात की। इसके बाद चाइना करन व पीड़िता को मोटर साइकिल से लेकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान पर ले गया था। वहां पर पीछे-पीछे विशाल और राजा रस्तोगी भी आ गए थे। पहले अभय सक्सेना उर्फ चाइना और फिर राजा ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इस दौरान करन, विशाल भी थे और इन लोगों ने कोई विरोध बलात्कार का नहीं किया गया था। विवेचना में धारा 3(5) व धारा 115(2) BNS की वृद्धि की गई है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 25 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास से स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ सहित राजा रस्तोगी निवासी वार्ड नं0 18, पाल आटा चक्की के पीछे, खेड़ा, कोतवाली रुद्रपुर, विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू हाल निवासी भदईपुरा वार्ड नं0 13 रुद्रपुर, करन सिंह निवासी वार्ड नं0 14, भदईपुरा, बंगाली मंदिर के पास, रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अभय सक्सेना उर्फ चाईना निवासी वार्ड नंबर 14 भदईपुरा, थाना रुद्रपुर के विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की सूचना है। वर्तमान में उसका उपचार जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में चल रहा है। चिकित्सकीय अनुमति प्राप्त होते ही उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


