



किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी पहुंचे
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज हो रही है। रुद्रपुर में

कांग्रेस के तीखे विरोध प्रदर्शन के बाद अब पर्वतीय समाज की संस्था शैल परिषद भी मुखर हो गई है।
रविवार की शाम परिषद के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ और रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ दक्ष चौक से कैंडल मार्च निकाला और हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की। कैंडल मार्च दक्ष चौराहे से शुरू होकर शैल भवन स्थित गोल्ज्यू मंदिर तक निकाला गया। इसमें कौशल्या, नंद विहार आनंद विहार ,मैत्री विहार कॉलोनी, मां सरस्वती ,हिल व्यू सिटी, फुलसुंगा,फुलसुंगी, बालाजीपुरम सहित अनेको कॉलोनी के सैकड़ों महिला,पुरूष व युवाओं ने शिरकत की।
वहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, हरीश मिश्रा, गोपाल पटवाल ,राजेंद्र बोरा, दिनेश बम, लाल सिंह, शिशुपाल ,हंसी मिश्रा, प्रभा मिश्रा, संजय सिंह, अशोक चोपड़ा, नेहा पांडे, हेमा गोस्वामी, रूपाली चौहान, श्वेता गंगवार, कंचन हरबोला, कल्पना पांडे, दीपक कुमार,आशीष,।कैलाश भंडारी, अवधेश महाराज, नागेंद्र तिवारी, हेम पंत, सुनीता, मनीषा पांडे आदि मौजूद रहे।


