
बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि, घटना की वजह लाई जाए सामने
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। युवा व्यापारी ध्रुव चावला सुसाइड प्रकरण की जांच की मांग को लेकर परिजनों, व्यापारियों सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण का ध्रुव को श्रद्धांजलि भी दी। सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से ध्रुव की वास्तविक मौत की वजह को सार्वजनिक करने की मांग की।
गुरुवार की शाम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष नेता संजय जुनेजा, व्यापारी विजय फुटेला सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और महिलाएं भगत सिंह चौक पर इकठ्ठा हुई। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला, जो गांधी पार्क पर आकर समाप्त हुआ। व्यापारियों का कहना था कि सिविल लाइंस स्थित अपनी दुकान में 25 वर्षीय व्यापारी ध्रुव चावला खून से लथपथ मिला था। व्यापारी के सिर पर अवैध पिस्टल .32 बोर की गोली लगी हुई थी। चार दिन के संघर्ष के बाद व्यापारी की मौत हो गई थी।
मृतक की मां एकता चावला ने कहा कि उसका बेटा सुसाइड नहीं कर सकता था। उसका बेटा कौन से मानसिक दबाव था कि उसने अपनी मां-बहन का भी ख्याल नहीं रखा। ध्रुव घर का इकलौता बेटा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बेटे की मौत की वास्तविक कारण का खुलासा करने का मुद्दा उठाया। वहां पर कमल फुटेला, राजकुमार खनिजों, अरुण अरोरा, शिवा चावला, राघव शर्मा,माधव शर्मा,राजेश कामरा,अशोक चावला, किरन विर्क, ललित बिष्ट, हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-26आरडीपी पी-कैडल मार्च निकालते व्यापारी व परिचित।


