काशीपुर में डंपर से टकराई कार, तीन लोगों की हुई मौत

Share News

आईटीआई थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, दो लोग घायल

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, काशीपुर। दिल्ली से टैक्सी में काशीपुर आ रहे लोगों की कार डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सौंप दिये।

रविवार की शाम काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी आकाश दीप छीना (26) पुत्र बलविंदर सिंह टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। टैक्सी चालक यूपी के अफजलगढ़ कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक खादिम (48) पुत्र मुनव्वर हुसैन, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी व एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गुरजिंदर सिंह (30) पुत्र अवतार सिंह, अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युनूस और काशीपुर के मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम पुत्र बुदूं हाजी को काशीपुर लेकर आ रहे थे। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे आईटीआई थाना के ग्राम पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में तेज रफ्तार डंपर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे कार चालक व एक अन्य सवारी फंस गएमृतक खादिम हुसैनमृतक गुरजिंदर

मृतक आकाशदीप

जिन्हें बामुश्किल बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी चालक आकाश दीप छीना, शिक्षक खादिम व गुरजिंदर सिंह (30) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम व मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *