आरोपी के शराब के नशे में होने का है आरोप
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। पुलिस लाइन मैदान के पास एक लड़की से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां की तहरीर पंतनगर थाने में कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पंतनगर थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 साल की बेटी रोजाना पुलिस लाइन से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम अभ्यास करने जाती है। 16 जनवरी की शाम चार बजे बेटी पुलिस लाइन गेट से गुजरते हुए जैसे ही पुलिस लाइन परेड मैदान के समीप पहुंची तो नशे की हालत में त्रिभुवन जोशी नाम का सिपाही वहां पहुंच गया। आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर खीचकर अश्लील हरकत कर डाली। शोर मचाने पर सिपाही फरार हो गया। बेटी की सूचना पर वह अपने पति के साथ पुलिस लाइन पहुंची और पुलिस अधिकारियों को घिनौनी हरकत की शिकायत की। सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है। सीओ लाइन भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि सिपाही पर मुकदमा दर्ज हुआ है और पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।

