नमाजी की पिटाई मामले में दो लोगों पर मुकदमा 

Share News

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी मारपीट की वीडियो
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे  नमाजी की पिटाई मामले में पंतनगर थाना पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने अटरिया मंदिर के प्रबंधक सहित दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
दरअसल, 24 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें अटरिया मंदिर कमेटी प्रबंधक अरविंद शर्मा खुले मैदान में नमाज पढ़ रहे रेशमबाड़ी निवासी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले शाहिद से हाथापाई करता है और उसे डंडे से पीटकर गालीगलौज करता है। मजदूर हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा था। घटनास्थल अटरिया मंदिर के सामने खाली मैदान बताया जा रहा था।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा हुआ था। सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने मंदिर परिसर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दूसरे समुदाय के लोगों के चौकी पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।मंगलवार की देर शाम मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने नमाजी से सामूहिक मार पीट,गाली गलौज, जबरन धार्मिक नारे लगवाने,अमानवीय व्यवहार सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *