जिले की 29 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधियों की हुई बैठक
तत्कालीन आईटीआई थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह सुसाइड कांड को लेकर गुरुद्वारा गोल मार्केट गुरुद्वारा में गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। जिसमें इस मामले की सीबीआई जांच सहित छह प्रस्ताव पारित किए गए। तय हुआ है कि 20 जनवरी को अंतिम अरदास के बाद कमेटी ठोस आंदोलन की रणनीति करेगी।
शनिवार को छह केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी की बैठक में 29 गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। तीन घंटे तक चली बैठक का मुद्दा किसान सुखवंत सिंह सुसाइड प्रकरण की रहा। तय हुआ कि जल्द ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीएम व राज्यपाल को ज्ञापन देगी।
सुखवंत सुसाइड प्रकरण की वीडियो में माफियाओं और पुलिस के छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला की ओर से सिख समुदाय पर की गई अशोभनीय टिप्पणी को देखते हुए तत्काल नौकरी से बर्खास्त करने, सुखवंत के परिवार को शासन द्वारा चार करोड़ की आर्थिक सहायता देने,पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कमेटी ने सीबीआई जांच की जल्द संस्तुति करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसके साथ ही 20 जनवरी को सुखवंत के अंतिम अरदास में अधिक से अधिक संगत को पहुंचने का आह्वान किया गया। कहा गया कि यदि 20 जनवरी तक उठे प्रस्ताव पर कोई समाधान नहीं होता है,तो 21 जनवरी को एक बार फिर गुरुद्वारा सिख केंद्रीय कमेटी बैठक कर रणनीति बनाएंगी।
इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह,महासचिव प्रीतपाल सिंह,गुरमीत सिंह,सुरमुख सिंह विर्क, अजमेर सिंह,हरजीत सिंह विरदी, अजीत सिंह चाचू, बलविंदर सिंह,सोमपाल सिंह,परविंदर सिंह,अमनदीप सिंह,कमलजीत सिंह,हरि सिंह ग्रोवर,करनैल सिंह नागपाल,अवतार सिंह चावला,अमर सिंह, हरभजन सिंह आदि मौजूद रहे।

