हर्षदीप उपाध्यक्ष और भारतेन्दु जोशी चुने गए मंत्री
न्यूज एंड नॉक संवाददाता, काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ का कुमाऊं मंडलीय द्विवर्षीय अधिवेशन संपन्न हो गया। इस दौरान हुए चुनाव में दो मतों से रोमांचक जीत दर्ज कर डॉ. रवि शंकर गुसाई अध्यक्ष चुने गए। काफी गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पर दोबारा मतगणना के बाद नतीजा घोषित किया गया।
उदयराज हिंदू इंटर कालेज के प्रेक्षागृह परिसर में मंगलवार को संघ के छह पदों पर हुए चुनाव में 1228 मतों में से 1128 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेंद्र कुमार मिश्रा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। देर रात मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर डॉ. रविशंकर गुसाईं को 321, डॉ. गोकुल सिंह मर्तोलिया को 319, त्रिवेंद्र सिंह को 316, भूपेन्द्र सिंह भंडारी को 221 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पुरुष पद में हर्षदीप को 406, देवकीनंदन बिष्ट को 282, डॉ. दिनेश चंद्र पंत को 241, महेंद्र सिंह पटवाल को 218, राजपाल को 25 मत मिले। मंत्री पद पर भारतेन्दु जोशी को 483, डॉ. कैलाश सिंह डोलिया 369, डॉ. विवेक पांडेय को 326 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पद पर कपिल पांडेय को 842 और मौ अजीम सैफी 279 मत प्राप्त हुए। संगठन मंत्री पद पर नीरज सचान को 347, मधुर को 272 , योगेश चन्द्र जोशी 267, महेंद्र सिंह बिष्ट को 251मत मिले। आय-व्यय निरीक्षक पद पर चन्दन सिंह को 557, वेद प्रकाश राठौर को 363, राजपाल गंगवार को 243 मत प्राप्त हुए मिले। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने सभी विजयी मंडलीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
—
संघ के तीन पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन
काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ के महिला आरक्षित तीन पदों पर एक – एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ।।इनमें महिला उपाध्यक्ष पद डॉ. प्रीति मजगाईं, महिला संयुक्त मंत्री पद बबीता सिंह और महिला संगठन मंत्री पद पर गीता गोस्वामी निर्विरोध चुने गए।


