इधर कांग्रेस नेत्री मीना धरने पर बैठी, उधर पूर्व विधायक ठुकराल पर मुकदमा दर्ज

Share News

वायरल ऑडियो कर जिन्न फिर निकला बाहर

पुलिस ने डेढ़ साल पहले दर्ज किया केस

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, रुद्रपुर। डेढ़ साल पहले कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा को लेकर वायरल हुए ऑडियो पर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर कोतवाली में धरने पर बैठी उधर पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और धरना दिया। उनका कहना है कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वायरल ऑडियो ने राजकुमार ठुकराल उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिल किया था। उनके चरित्र पर लांछन लगाया। उनको महिला आयोग से भी न्याय नहीं मिला। ठुकराल ऑडियो को एआई या डिफेक बताते हैं और  सउसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए। इधर धरने पर बैठने से पहले पुलिस ने मीना की तहरीर पर राजकुमार ठुकराल पर धमकी और लज्जा भंग करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *