अपनी कर्मभूमि में लौटना एक आशीर्वाद जैसा…

Share News

प्रतिनियुक्ति से उत्तराखंड लौटे आईपीएस डॉ. दाते ने लिखी पोस्ट

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, देहरादून। ईमानदारी और सौम्य व्यवहार के लिए चर्चित आईपीएस अफसर डॉ. सदानंद दाते पांच साल सीबीआई में प्रतिनियुक्ति के बाद उत्तराखंड लौटे हैं। एनएच घोटाले की परतें खोलने वाले दाते नैनीताल, उधम सिंहनगर और देहरादून जिले में एसएसपी रह चुके है। उन्होंने उत्तराखंड लौटने के बाद फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की है।

उन्होंने लिखा है कि” उत्तराखंड की देवभूमि में वापस आकर मेरा हृदय हार्दिक कृतज्ञता से भर गया है!

सात वर्षों के अंतराल के बाद, मैं एक बार फिर वर्दी धारण कर रहा हूँ। यह एक भावुक क्षण है जो मुझे याद दिलाता है कि पुलिस सेवा एक सौभाग्य और एक ज़िम्मेदारी दोनों है।सीबीआई में मेरा सात वर्षीय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति कार्यकाल पेशेवर रूप से समृद्ध और संतोषजनक रहा। इस दौरान, जीवन ने मुझे कई सबक सिखाए, मेरे दृष्टिकोण को नया आकार दिया और मेरे संकल्प को और मजबूत किया।

अपनी कर्मभूमि में लौटना एक आशीर्वाद जैसा है—माँ गंगा की गोद में, बदरी–केदार की दिव्य कृपा के सान्निध्य में, माँ नंदा देवी की छत्रछाया में ! देवभूमि मुझे सदैव शक्ति, दिशा और उद्देश्य प्रदान करती रही है। नवीन ऊर्जा और पूर्ण निष्ठा के साथ उत्तराखंड की जनता की सेवा करने के लिए तत्पर हूँ।”

अंत में उन्होंने पांडवाज के गीत से अपनी बात खत्म की है….

“रौनक द्येखि जैंया मेरा मुल्कै, प्हाड़ै समलौण ल्ही जैंया

कि समलौण ल्ही जैंया हे, प्हाड़ै रौनक द्येखि जैंया रे”

 

 


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *