दहेज में थार और 15 लाख नहीं मिले से विवाहिता का किया उत्पीड़न

Share News

पति समेत पांच ससुरालियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुरदहेज में ‘थार’ गाड़ी और 15 लाख रुपये नगद न देने पर ससुरालियों द्वारा विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है।  कोतवाली पुलिस ने पति समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नरपत नगर निवासी शिवानी का विवाह 16 अप्रैल 2022 को आदर्श कॉलोनी (वार्ड-30) निवासी विजय कुमार के साथ हुआ था। शिवानी के परिजनों का कहना है कि उन्होंने शादी में अपनी क्षमता से अधिक करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे।

पीड़िता शिवानी का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति विजय कुमार, सास सुषमा रानी, जेठ आशीष मुंजाल, जेठानी रीमा और ननद रेनू उसे कम दहेज के लिए ताने देने लगे। ससुराल पक्ष की ओर से एक लग्जरी थार गाड़ी और 15 लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर शिवानी को बेरहमी से पीटा गया और मानसिक यातनाएं दी गईं। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी।

पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन ससुरालियों की मांगें कम नहीं हुईं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है और जांच की जा रही है।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *