
बजरंग दल के नेता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। एक समुदाय के युवक ने नाम छिपाकर दूसरे धर्म के नाम से फेसबुक आईडी बना ली। आरोप है कि आईडी से गैर धर्म की महिलाओं को बरगलाने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने बजरंग दल के नेता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविंद्रनगर, आवास विकास निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता जोगेंद्र सिंह ने बताया कि एक मामला संज्ञान में आया है कि मोहम्मद शाहनवाज नाम का युवक मीसो कार्यालय आवास विकास में काम करता है। युवक द्वारा अपनी प्रोफाइल फोटो में महिलाओं को बरगलाने के लिए देवी-देवताओं की फोटो लगा रखी है और झूठी पहचान के आधार पर लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है। जब फेसबुक की वास्तविकता खंगाली तो पता चला कि युवक मुस्लिम समुदाय का है और हिंदू बनकर धार्मिक उन्माद फैलाने के साथ साथ लव जिहाद को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है जो कि बेहद गलत है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।


