एनएचआई के तीन पीडी को नोटिस, हरिद्वार के नेशनल हाईवे को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश

Share News

डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित का एनएचआई पर कड़ा एक्शन

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले की सड़कों की खस्ताहाल स्थिति और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर रुड़की, देहरादून और नजीबाबाद के परियोजना निदेशकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत NHAI को जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैच वर्क कर उन्हें तत्काल गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सड़कों पर मानक के अनुसार समुचित संकेत चिन्ह (Signage) और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं ताकि रात में ड्राइविंग सुरक्षित हो सके। हाईवे पर लगी सभी खराब लाइटों को तुरंत ठीक किया जाए और जहां अंधेरा है, वहां नई लाइटें स्थापित की जाएं। नगर मजिस्ट्रेट और सभी उप-जिलाधिकारियों (SDMs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण करें और रिपोर्ट सौंपें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की सुसंगत धाराओं के तहत संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Share News

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *