पौड़ी पालिकाध्यक्ष और छह सभासदों ने थामा कमल

Share News

भाजपा से बागी होकर पालिकाध्यक्ष बनीं थी हिमानी

पार्टी मुख्यालय में ली सदस्यता, सीएम के साथ खिंचवाई फोटो

न्यूज एंड नाॅक ब्यूरो, देहरादून। नगरपालिका पौड़ी की निर्दलीय अध्यक्ष सहित कईं सभासद और नेता भाजपा में शामिल हो गए। देहरादून में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फोटो सेशन भी किया। इस कार्यक्रम में पौड़ी के भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

रविवार को भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, उनके पति पौड़ी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, सभासद प्रदीप, दिनेश सिंह,सुमित्रा देवी, सूरज सिंह, शुभम, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख दीपक कुकसाल, ज्येष्ठ प्रमुख संजय पटवाल, बीडीसी रघुवीर सिंह, अरविंद, ग्राम प्रधान धीरज, मोहन शामिल रहे।

केशर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी रह चुके हैं और वे चौबट्टाखाल विधानसभा से 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।वहां पर प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, विधायक राजकुमार पोरी, खजान दास, मदन कौशिक, प्रेमचंद अग्रवाल, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, राजकुमार अनिल नौटियाल आदि मौजूद थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *