हल्द्वानी ब्यूरो – नैनीताल जनपद की हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ओर एसओजी की टीम ने नशे का कारोबार करने वाली एक महिला को गिरफ्तारा किया है बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रूपये बताई जा रही है आरोपी महिला रुद्रपुर के ट्रांजीट केम्प के रहने वाली है आरोपी महिला के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने एनडीपीस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया जा रहा है
हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ओर एसओजी की टीम ने हल्द्वानी रुद्रपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की 25 मार्च को टीम को सुचना मिली थी की रुद्रपुर से हल्द्वानी मे स्मैक की तस्करी होने जा रही है जिसपर टीम ने हल्द्वानी – रुद्रपुर सड़क स्थित बेलबाबा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान टीम को एक संदिग्ध महिला खड़ी हुयी दिखाई दी, शक होने पर टीम द्वारा महिला से पूछताछ कर महिला सिपाही द्वारा तलाशी ली गयी तो महिला के पास से 203 ग्राम स्मैक बरामद हुआ, पूछताछ मे महिला ने अपना नाम कनिका निवासी शिवनगर ट्रांजीट केम्प बताया उसने बताया की वह स्मैक की खेप बिलासपुर से लेकर आयी थी जिसे उसने हल्द्वानी के वनभूलपूरा मे एक व्यक्ति को सप्लाई देना था, इससे पूर्व भी वह स्मैक की सप्लाई हल्द्वानी मे कर चुकी है बरामद स्मैक की अंतराष्ट्रीय कीमत 60 लाख रूपये आकि जा रही है आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है पुलिस टीम बिलासपुर ओर वनभूलपूरा निवासी तस्करो को चिह्नत करने मे जुटी हुयी है