03 करोड़ 10 लाख है स्मैक की कीमत अंतरजनपदीय नशा तस्कर है शहनवाज
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, किच्छा। कोतवाली किच्छा और एसटीएफ की एंटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 03 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को संयुक्त टीम ने बीरूनगला रोड, दरऊ से बाइक सवार एक शातिर नशा तस्कर सहनवाज निवासी इस्लामनगर, वार्ड नं0 15, बहेड़ी, जिला बरेली को 01 किलो 33 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि स्मैक उसे बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। वह सितारगंज क्षेत्र के निवासी हरजिंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े इस नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। पुलिस।में अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/21/60 NDPS Act में अभियोग दर्ज किया है।

