सुखवंत आत्महत्या केस: SIT चीफ IG STF ने किया क्राइम सीन का निरीक्षण

Share News

पीड़ित परिवार से स्थानीय पुलिस के अनावश्यक संपर्क पर रोक

परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात होगी पुलिस गार्द

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, हल्द्वानी। किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को एसआईटी अध्यक्ष और आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे ने टीम के साथ काठगोदाम पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण किया। इस दौरान एफएसएल टीम के माध्यम से मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए।

नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि ऊधमसिंहनगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चौकी पैगा तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों एवं शाखाओं में उपलब्ध इस प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है। प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SIT टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य अथवा गवाह से अनावश्यक सम्पर्क न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता/पीड़ित एवं प्रकरण से संबंधित गवाहों की सुरक्षा के लिए पीड़ित परिजनों के आवास पर अन्य जनपदों से सुरक्षा गार्द की तैनाती की जा रही है। तकनीकी विश्लेषण के लिए तीन सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, एक कांस्टेबल को SIT टीम में शामिल किया गया है। पीड़ित परिवार से SIT ने मुलाकात की। SIT चीफ बताया कि इस संवेदनशील प्रकरण की जांच/विवेचना तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जा रही है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *