
थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की घटना
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
06 मार्च की शाम ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोरी का शव कमरे में लटका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने मशक्कत के बाद दरवाजा खोला तो 15 साल की रेनू भारद्वाज चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के समय किशोरी के पिता संजय भारद्वाज सिडकुल की कंपनी में काम पर गए थे और बड़ी बहन काम में बिजी थी। जांच में पता चला कि किशोरी तीन माह पहले ही अपने गांव से रुद्रपुर आई थी और पिता के पास ही रहती थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस किशोरी के आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी है।


