रुद्रपुर से 15 दिन से लापता किशोरी बरामद 

Share News

पुलिस ने मुख्य आरोपी और सह आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर । ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने करीब 15 दिनों से लापता एक नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, बीती 22 मार्च को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के 10 मार्च से लापता होने के संबंध में कोतवाली ट्रांजिट कैंप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के दिशा-निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया था।पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल और मुखबिरों की सहायता से उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में संभावित ठिकानों पर नाबालिग की तलाश में दबिश दी थी। 24 मार्च को सटीक सूचना के आधार पर ‘लेक पैराडाइज’ के पास से नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दो अभियुक्तों को नरेश शर्मा उर्फ सन्नी निवासी कृष्णा कॉलोनी और उसके सहयोगी अमित कुमार शर्मा निवासी शिवनगर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 61 और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5/6, 16/17 के तहत मामला दर्ज किया है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *