1 अप्रैल से कैशलैस हो जाएंगे देशभर से टोल प्लाजा

Share News

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय बदलाव को लागू करने की तैयारियों में जुटा

न्यूज एंड नॉक संवाददाता, दिल्ली। देशभर से सभी टोल प्लाजा 1 अप्रैल से कैशलैस हो जाएंगे। टोल पर शुल्क सिर्फ फास्टेग या UPI से किया जाएगा। टोल पर नकद शुल्क जमा करने की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। नई व्यवस्था का मकसद टोल पर लगने वाले जाम और समय की बर्बादी को खत्म करना है।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय डिजिटल बदलाव को लागू करने की तैयारियों में जोरशोर से जुटा हुआ है। करीब 25 टोल प्लाजा पर ट्रायल भी किया जा रहा है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने टोल पर नकद शुल्क व्यवस्था को खत्म करने की बात कही है। डिजिटल पेमेंट होने से वाहनों की कतारें टोल पर नहीं लगेंगी और ट्रैफिक स्मूथ चलेगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *