शराब पीने के थे आदि थे दोनों भाई, फोरेंसिक टीम भी पहुंचीं
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के बच्चीनगर में। संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर पर दो भाई मृत पाए गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
दरअसल, बच्चीनगर लामाचौड़ में दो भाई मनोज कुमार आर्य (45) और सुनील कुमार (32) अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहते थे। मां दिमागी रूप से बीमार है। दोनों भाई अत्यधिक शराब पीने के आदि थे। मंगलवार को दोनों भाई घर पर मृत पाए गए। सूचना पर आसपास लोगों का घटनास्थल।पर जमावड़ा लग गया। मृतकों के घर से खाली देशी शराब की बोतलों से भरा हुआ था कट्टा मिला है। मृतक मनोज शादीशुदा था। उसकी शराब की लत से परेशान होकर पत्नी चार साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि एक घर में भाइयों के शव बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की है।


