पुलिस पर पथराव मामले में 10 नामजद, स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Share News

पथराव में हेड कांस्टेबल हुआ था घायल

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। नशा तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची एएनटीएफ टीम पर पथराव मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तस्कर को भाभी को 63.38 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एएनटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश पाण्डेय ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि रविवार की शाम वह हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डेय, कांस्टेबल विनोद खत्री के साथ बाजार चौकी प्रभारी जितेन्द्र सिंह खत्री, अपर उप निरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल हरीश रावत के साथ  सुभाष कालौनी को जाने वाली गली से होते हुए पंडित कबाड़ी वाली गली की तरफ जा रहे थे। वे सुभाष कालौनी की पहली गली में पहुँचे तो वहां गली में काफी लोग एकत्र थे। सभी लोग पुलिसवालों को देखकर गली में अंदर की तरफ तेजी से भागने लगे।

अपर उ0नि0 अमित कुमार ने बताया कि भागने वाले व्यक्तियों में एक नाजिम उर्फ नदीम पुत्र कल्लू भी है जो वर्ष 2024 में पोक्सो के मामले में जेल गया था। हेड कांस्टेबल भुवन पाण्डे ने नाजिम उर्फ नदीम पुत्र कल्लू को गली में ही खड़े टुक टुक के पास पकड़ लिया। इसी बीच नाजिम ने अपने हाथ में पकड़ी हुई एक काले रंग की पन्नी को एकदम से गली मे दिवार की तरफ को फेंक दिया। इसके बाद अचानक से गली में भाग रहे लड़को ने गली में रखी प्लास्टिक की कुर्सी व गली में ही पड़े ईंट व पत्थरों से पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके साथ ही छत पर मौजूद महिलाएँ भी पुलिस वालों पर छत से ही पथराव करने लगी। इस दौरान गली में खड़ी एक महिला ने हे0कानि भुवन पाण्डे के सिर पर जान से मारने की नियत से जोर से पत्थर मार दिया। जिसमें भुवन पाण्डे लहुलुहान हो गया। इसी पथराव के बीच भुवन पाण्डे की चोट का फायदा उठाकर नाजिम उर्फ नदीम पकड़ छुड़ाकर भाग गया।  इस दौरान महिला हे0कानि0 पायल ने पत्थर से भुवन पाण्डे के सिर पर जानलेवा वार करने वाली महिला को पकड़ लिया। उसने अपना नाम हसीना बताया।

इस दौरान भागने वालों में अफसाना, फिजा ,रोशनी, फरहाना, नाजिम उर्फ नदीम,शाहरूख ,इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा ,सूरज,अनमोल शामिल थे। भुवन पाण्डे  को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पकड़ी गयी महिला हसीना पत्नी श्री इलियास, वार्ड न0- 29 सुभाष कालौनी थी। तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से स्मैक बरामद हुई। हसीना ने बताया कि उसका देवर नाजिम स्मैक लाता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *