सिडकुल की दवा कंपनी के मालिक सहित तीन पर केस दर्ज

माल लेने के बाद 40 लाख नहीं देने और पिटाई का आरोप

रुद्रपुर। सिडकुल की दवा कंपनी के मालिक पर माल लेने के बावजूद 40 लाख रुपए का भुगतान नहीं करने और रुपए मांगने पर फर्म स्वामी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। एसएसपी के आदेश पर पंतनगर थाने में कंपनी मालिक सहित तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है।

धनन्जय सर्राफ निवासी इण्डो पैक लि०, 9/110,आनन्द पर्वत इण्डस्ट्रीयल एरिया, नई दिल्ली ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने वर्ष 2013 में अपना व्यवसाय डैकेन हैल्थकेयर लि०, प्लाट नं0-13, सेक्टर-3, आई०आई०ई०, सिडकुल पंतनगर के साथ शुरू किया था। वे दवाई की फॉइल प्रीटिंग का व्यवसाय करते थे और वहीं माल देते थे। इसकी एवज में कम्पनी माल का पैसा देते थे। वर्ष 2019 से उक्त कम्पनी में उनके के माल का भुगतान करने में बिलम्ब करना शुरू कर दिया और उनसे माल लेते रहे।

जब उनमें माल की धनराशि ब्याज सहित चालीस लाख पाँच हजार सात सौ चार रूपये हो गई तो कम्पनी ने लालच में उनसे सम्पर्क करना बन्द कर दिया। कई बार तकादा करने पर भुगतान नहीं किया गया। जून 2025 को वह अपने पैसे मांगने कम्पनी में आया था।

यहां कम्पनी मालिक मोहक गुप्ता एवं उनके अन्य साथी सिद्वार्थ पाण्डेय व तारा सिंह ने उनके साथ मारपीट व गाली गलौच करनी शुरू कर दी और रूपये देने से मना कर दिया।।धमकी दी कि दुबारा यहा आया तो जान से मार देंगे और अपने पैसो को भूल जा। वह 22 नवंबर को फिर अपने पैसे मांगने आया तो वे लोग  जान से मारने की धमकी देते हुए  मारपीट के लिए आमादा हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement