न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, हल्द्वानी। गल्ला मंडी में एक युवक और युवती के खून से सने शव बरामद हुए हैं। दोनों की पत्थरों से कूचकर हत्या की गई है। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार सहित पुलिस टीम मौक़े पर पहुंची है।
दोनों शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है।

