
पुलिस के आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी बरामद
न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप से 15 दिन पहले लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी लड़की को बिहार ले गया था। विधायक शिव अरोरा ने थाने में पहुंचकर लड़की को बरामद करने वाली टीम को सम्मानित किया है।
बीते तीन फरवरी को ट्रांजिट कैंप थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा था कि उसकी नाबालिग बेटी दो फरवरी को लापता हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की थी। पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से गुमशुदा की तलाश में उत्तर प्रदेश, बिहार में कईं जगहों पर दबिश दी थी।
पुलिस ने 18 फरवरी को मुखबिर और सर्विलांस की मदद से लड़की को रेलवे स्टेशन के बाहर से बरामद किया और उसे ले जाने वाले अभियुक्त मोहम्मद अशरफ पुत्र स्व0 मोहम्मद कैसर निवासी ग्राम रुचौल, थाना पण्डौल, पो0 ऑ0 बथने, जिला मधुबनी (बिहार ) को गिरफ्तार किया। पुलिस लड़की का मेडिकल कराने की कार्यवाही कर रही है।
महिला संबंधित अपराध होने के कारण विवेचना महिला दरोगा नेहा ध्यानी के सुपुर्द की गई है। विवेचना में गुमशुदा के बयान और मेडिकल के आधार पर मुकदमे में धारा137(2)/64/87 BNS व 5/6 पोस्को एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है।


