बाजपुर में वनकर्मियों पर फायरिंग का अभियुक्त गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त 12 बोर की बंदूक भी बरामद

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, बाजपुर। पुलिस ने

पर फायरिंग करने के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद की गई है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 17 फरवरी को बरहेनी रेंज के वन दरोगा ठाकुर दत्त ध्यानी ने कोतवाली बाजपुर में तहरीर दी थी। उन्होंने कहा था कि 14 फरवरी को  रात्रि जंगल गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने कुछ साथियों के साथ पेड़ काटने के औजारों एवं अवैध असलहे के साथ जंगल की ओर गया है। सूचना पर वन विभाग की अन्य टीमों को सतर्क किया गया।

सुबह करीब 05:45 बजे ग्राम अस्कोट संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम को पांच मोटरसाइकिल दिखाई दी। इन पर  खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम ने मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का संकेत दिया गया, जिस पर वे असंतुलित होकर मोटरसाइकिलों में रखी खैर की लकड़ी के गिल्टे सहित जमीन पर गिर गए।

इस दौरान दलजीत सिंह उर्फ डल्लू व उसके साथियों ने वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस ने दलजीत और उसके साथियों के खिलाफ  धारा 109(1), 191(2), 191(3), 221 BNS में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक बाजपुर नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 फरवरी की रात नामजद अभियुक्त दलजीत सिंह उर्फ डल्लू निवासी हरसान बरहेनी, बाजपुर को बरहेनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त बंदूक को जंगल में छिपाना बताया।

अभियुक्त की निशानदेही पर हरसान कपकोट सड़क के पास झाड़ियों से 12 बोर बंदूक बरामद की गई। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि इसी बंदूक से वन विभाग की टीम पर फायर किया गया था। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement