काशीपुर में दुकान से चार पेटी शराब चोरी, आरोपी गिरफ्तार

मुफ्त शराब की चाह में की गई थी चोरी

न्यूज एंड नॉक ब्यूरो, काशीपुर। एक शराब की दुकान से एक व्यक्ति ने हजारों रुपयों की शराब चोरी कर ली। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई शराब की पेटियां बरामद कर ली हैं।

कुंडा रोड, किलावली निवासी विजय कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि सात फरवरी को वह रोजाना की तरह काली वाइन एंड बैबरेज शॉप की दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था। सात फरवरी की आधी रात को अज्ञात चोर ने दुकान का ताला तोडकर दुकान से माल्टा शराब की 4 पेटी चोरी कर ली। आठ फरवरी को वह दुकान खोलने गया तो उनका ताला टूटा पड़ा था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कचनाल गाजी को जाने वाली सड़क पर डिग्री कॉलेज के पिछले गेट से आगे पुराने हॉस्टल के पास से अभियुक्त गुरमीत सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी, श्यामपुरम कॉलोनी, कोतवाली आईटीआई को एक सफेद कट्टे के अंदर 135 अदद ट्रेटा पैक माल्टा देशी शराब 200 Ml व 1250 रूपये नकद बरामद किए। पुलिस ने अभियुक्त गुरमीत को न्यायालय के समक्ष पेश किया

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement